UP में 26 दिसंबर तक SIR, 31 को ड्राफ्ट रोल होगा जारी,


उत्तर प्रदेश : भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में मतदाता गहन पुनरीक्षण की तारीख 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है. 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को आयोग ने शाम चार बजे के करीब इस आशय की जानकारी दी. आयोग के डिप्टी डायरेक्टर पी. पवन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के अनुसार यूपी में अब 26 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरे और आयोग को वापस किए जा सकेंगे.भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) से मिले अनुरोधों के आधार पर, भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) का शेड्यूल, 01.01.2026 को क्वालिफाइंग तारीख मानते हुए संशोधित किया है.नवदीप रिणवा ने बताया कि यूपी में एसआईआर के लिए दो सप्ताह का और समय मिल रहा है। हालांकि, हमारा काम अब 99 फीसदी खत्म हो चुका है। प्रदेश में ऐसे फॉर्म, जो मतदाता के हस्ताक्षर करने के बाद वापस नहीं मिले, किसी वजह से उनको कलेक्ट किया जाएगा।
करीब 2 करोड़ 90 लाख फॉर्म अभी जमा नहीं हो सके हैं। इनमें 1 करोड़ 27 लाख लोग स्थायी रूप से कहीं शिफ्टेड हैं। 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अभी केवल 5 कैटेगरी के लोगों का फॉर्म नहीं जमा हो सके हैं।पहला- ऐसे लोग जिनकी मौत हो गई है। ऐसे 45.95 लाख लोग हैं। दूसरा- वो लोग जो उस स्थान को छोड़कर स्थायी रूप से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। यह संख्या 1 करोड़ 27 लाख है। तीसरा- जो पहले से कहीं और मतदाता हैं। ऐसे 23.69 लाख मतदाता हैं। चौथा- 84.73 लाख लोग बीएलओ को नहीं मिले हैं। पांचवां- जिन्होंने किन्हीं वजहों से सिग्नेचर कर फॉर्म नहीं लौटाए हैं। ऐसे 9 लाख 57 हजार लोग हैं।इससे पहले 1 दिसंबर को चुनाव आयोग ने SIR की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ाई थी। आयोग ने कहा था कि अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।




