रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप


छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खाकी वर्दी से लोगों का भरोसा ही डिगा दिया है. लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि खाकी वर्दी के पीछे इस खूबसूरत चेहरे में सिर्फ धोखा और फरेब भरा हुआ है. दरअसल ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला DSP कल्पना वर्मा जुड़ा है.महिला DSP पर राजधानी रायपुर के रहने वाले दीपक टण्डन नाम के एक व्यापारी ने प्यार के जाल में फंसाकर करोड़ो रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. दीपक का आरोप है कि पिछले 3 साल में महिला DSP ने उससे करीब ढाई करोड़ रुपये नगद, एक कार, डायमण्ड रिंग और लाखो के गहने हड़प लिए है. इतना ही नही महिला DSP अब दीपक टण्डन को अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए भी मजबूर कर रही थी.कारोबारी दंपत्ति का आरोप है कि रिश्ते के दौरान उन्होंने दो करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम डीएसपी को दी। यह रकम अलग-अलग समय पर और अलग-अलग माध्यम से दी गई। कारोबारी की पत्नी बरखा टंडन का आरोप है कि उन्होंने दबाव में आकर 45 लाख रुपये का एक चेक भी छत्तीसगढ़ पुलिस की डीएसपी को दिया था, जिसे बाद में डीएसपी के पक्ष में आहरित कर लिया गया। बरखा के नाम पर 22 लाख रुपए की कार थी, जिसे डीएपी वर्मा ने हड़प लिया। जब दंपत्ति ने अपने पैसे को वापस मांगने लगे तो विवाद गहराने लगा। बता दें कि महिला डीएसपी कल्पना वर्मा वर्ष 2016-17 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान में वो दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं।इस संबंध में दंपत्ति ने चैट और बातचीत के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को शेयर किए हैं। आरोप है कि कल्पना वर्मा ने दीपक टंडन पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उनसे शादी करने का दबाव भी बनाया। बरखा टंडन ने मीडिया से बताया कि उनके पति देर रात तक कल्पना वर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते थे। जब बरखा ने इस बात का विरोध किया, तो उनके रिश्ते में और भी ज्यादा दूरियां आ गईं और विवाद बढ़ गया।मामले में डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह सब मामला उन्हें बदनाम करने के लिए रचा गया है। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने किसी भी तरह के गलत संबंध या पैसों के लेन-देन से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में हर तरह की जांच के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।




