अक्षय खन्ना की धुरंधर’ के बाद 7 फिल्में होंगी रिलीज,

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: अक्षय खन्ना ने तो भई तहलका मचा दिया है। ‘धुरंधर’ में उनके रहमान डकैत के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। कहने को तो रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में हैं, पर अक्षय खन्ना फिल्म में उन्हें पूरी तरह से ‘खा’ गए हैं। सोशल मीडिया पर जिसे देखो वह रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहा है। कई फैंस तो फिल्म देखने के बाद डिमांड कर रहे हैं कि अक्षय खन्ना को ऑस्कर दे दिया जाए। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का नेगेटिव किरदार निभाया है, जो ऐसा कसाई है कि उसकी हैवानियत देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वैसे अक्षय का यह जलवा सिर्फ ‘धुरंधर’ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले साल यानी 2026 में वह और कई फिल्मों में ऐसा ही गदर मचाते नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने जो तूफानी परफॉर्मेंस दी है, उसके बाद उनके पास फिल्म ऑफर्स की बाढ़ आ गई है।यहां आपको अक्षय खन्ना की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। ये फिल्में 2026 में रिलीज होंगी। अक्षय खन्ना इस समय अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ उनके करियर में अहम मील का पत्थर साबित हुई है। अक्षय खन्ना की 2026 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘धुरंधर-पार्ट 2’ का आता है। दूसरी फिल्म, जिसमें अक्षय का एकदम दमदार किरदार दिखेगा, वो है ‘दश्यम 3’। फैंस काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन, श्रिया सरन और तबू स्टारर ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज के दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई थी। इक्का’ भी अक्षय खन्ना का एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें वह चौंकाएंगे। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल भी नजर आएंगे। इस तरह यह ‘बॉर्डर’ की रिलीज के 28 साल बाद होगा, जब किसी फिल्म में सनी और अक्षय खन्ना साथ नजर आएंगे।एक और फिल्म है ‘महाकाली’ जिसकी शूटिंग चल रही है और इसमें अक्षय खन्ना का बेहद खास और दमदार रोल बताया जा रहा है। फिल्म का ऐलान हो चुका है, और इसमें वह असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे।एक और फिल्म है ‘महाकाली’ जिसकी शूटिंग चल रही है और इसमें अक्षय खन्ना का बेहद खास और दमदार रोल बताया जा रहा है। फिल्म का ऐलान हो चुका है, और इसमें वह असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे। तीन फिल्मों के अलावा दो और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके लिए अक्षय खन्ना के नाम की चर्चा है। इसमें एक नाम ‘सेक्शन 84’ है, जो एक कोर्टरूम थ्रिलर है। हालांकि, अभी बातचीत जारी है। वहीं, एक और फिल्म है, जिसके लिए अक्षय खन्ना के नाम की चर्चा है। हालांकि, अभी इसका नाम तय नहीं किया गया है, पर बताया जा रहा है कि यह एक जासूसी थ्रिलर होगी। कहा जा रहा है कि इसमें वह एक विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed