2 हफ्ते में 827 करोड़ का रिफंड, 9000 में से 4500 लगेज हुए रिटर्न


नई दिल्ली: लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन और यात्रियों को हो रही असुविधा के बाद भी IndiGo की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जिन यात्रियों ने IndiGo की टिकट बुक की थी, उन्हें यात्रा करने को नहीं मिल रहा है, तो दूसरी तरफ उनका रिफंड भी लटका हुआ है। कई यात्रियों ने अपना लगेज न मिलने की भी शिकायत दर्ज कराई है।अब IndiGO ने जानकारी दी है कि एयरलाइन ने इस संबंध में त्वरित सहातया के लिए एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है, जो रिफंड और लगेज रिटर्न में तेजी लाने के लिए काम करेगा। एयरलाइन ने कहा है कि 9000 में से 4500 लगेज ग्राहकों तक पहुंचा दिए गए हैं और बचे हुए लगेज को अगले 36 घंटे में डिलीवर करने का लक्ष्य रखा गया है।बीते कुछ दिनों में इंडिगो ने करीब 827 करोड़ रुपये के रिफंड किए हैं। एयरलाइन बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। फ्लाइट्स के कैंसिल होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की कतारें दिख रही हैं और लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन का दावा है कि 1 से 7 दिसंबर के बीच लगभग 6 लाख टिकट कैंसिल किए गए, जिनका रिफंड यात्रियों को भेज दिया गया है।IndiGo ने 138 में से 137 डेस्टिनेशन के लिए 1,802 फ्लाइट ऑपरेट करने की भी योजना बनाई है। IndiGo ने जानकारी देते हुए कहा कि उसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है। इसका गठन 4 दिसंबर को बोर्ड की पहली मीटिंग में हुआ था।क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की प्राथमिकता बोर्ड के आदेश को पूरा3 करना, 100% ऑपरेशनल इंटीग्रिटी को बहाल करना, रिफंड और फ्लाइट की रिशेड्यूलिंग में तेजी लाना और लगेज की वापसी की जल्द से जल्द सुनिश्चित करना है।इंडिगो संकट का मु्द्दा आज संसद में भी गहराया रहा. ऐसे में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने राज्यसभा में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार एयरलाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी ताकि अन्य कंपनियों के लिए उदाहरण स्थापित किया जा सके.

उन्होंने सदन को बताया, ‘हम पायलटों, क्रू और यात्रियों का ध्यान रखते हैं. हमने सभी एयरलाइनों को यह स्पष्ट कर दिया है. इंडिगो को क्रू और रोस्टर का प्रबंधन करना था. यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हम स्थिति को हल्के में नहीं ले रहे हैं. हम सख्त कार्रवाई करेंगे. हम हर एयरलाइन के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगे. अगर कोई लापरवाही बरती गई, तो हम कार्रवाई करेंगे.’ उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.



