गोरखपुर रिफाइनरी में धधक रही आग,14 घंटे बाद भी लपटें बेकाबू,

0
Advertisements
Advertisements

गोरखपुर:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रिफाइन फैक्ट्री में पिछले 13 घंटों से लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार तड़के  4.15 बजे आग अब तक भड़क रही है. दमकल की 20 गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं लेकिन अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है. यह घटना गीडा सेक्टर 15 स्थित रुंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ब्रान आयल (रिफाइन फैक्ट्री) में लगी है.जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि फ्यूल होने की वजह से आग नहीं बुझ रही है. अगर कभी बुझत भी है तो फिर भड़क जाती है. आग पर काबू पाने के लिए अब दिल्ली से टेक्निकल एक्सपर्ट बुलाए गए हैं. इस हादसे की वह फ्यूल लीकेज हो सकता है. हालांकि ये सिर्फ अंदाजा है. असली वजह तो टेक्निकल टीम के आने के बाद ही कन्फर्म हो पाएगी.फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर पानी डाल रहे हैं. कुछ मिनट के लिए आग बुझती है लेकिन कुछ ही पल में फिर से धधक उठती है. फायर ब्रिगेड कर्मी पूरी तरह से आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. बार-बार अग की लपटें उठने लगी हैं. प्रशासन आग पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है. अब दिल्ली से एक्सपर्ट बुलाए गए हैं.आयल फैक्ट्री में लगी आग अफसरों के माथे पर बल का दिया है जिस पाइप लाइन में आग लगी है, वह टैंक से जुड़ा हुआ है। इसमें 25 हजार लीटर तेल है। तापमान बढ़ा तो टैंक में विस्फोट भी हो सकता है, जिससे भारी तबाही मच सकती है। इंजीनियरों की सलाह पर तापमान नियंत्रित रखने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है।भावी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया है। फैक्ट्री के दोनों तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। एडीजी अशोक मुथा जैन, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआइजी डा. एस. चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, गीडा सीईओ अनुज मलिक सहित तमाम अधिकारी सुबह से घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत-बचाव पर नजर बनाए हुए हैं। फैक्ट्री मालिक राजेश रूंगटा का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। डीएम दीपक मीणा ने आग की वजहों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed