आगरा मे महिला टीम के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित


भोगांव: शिकोहाबाद के पालीवाल डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला) के फाइनल मुकाबले में नेशनल महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना परचम लहराया। छात्राओं के महाविद्यालय वापस आने पर प्राचार्य ने प्रतीक चिन्ह और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।प्राचार्य एसके निमेष ने बताया कि बुधवार को शिकोहाबाद के पालीवाल डिग्री कॉलेज में आरबीएस कॉलेज आगरा को नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव की टीम ने 2-0 से हराकर प्रतियोगिता की सीरीज अपने नाम की है। बैडमिंटन की महिला खिलाड़ी अंशिका मिश्रा, राखी, सनम, वर्तिका, गुलशन ने जीत हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।खेलकूद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रनवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की अंशिका मिश्रा व राखी का चयन विश्वविद्यालयीय टीम में हुआ है। जो उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लुधियाना जायेंगी। कोच अरविंद कुमार, आदित्य कुमार गुप्ता, मुनिराज, नेहा शाक्य, अनंत कुमार, पंकज दीक्षित, काजल कश्यप, अभय कुमार, अभिनव भटनागर, अनीस मोहन रहे।




