स्कूल टीचर पत्नी का गला घोंटकर भट्ठी में जला डाला, राख नदी में बहाई

0
Advertisements
Advertisements

पुणे:कातिल कितना भी शातिर क्यों न हो, वो वारदात का कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है. ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ, जहां शक्कीमिजाज के शख्स ने बेहद सुनियोजित तरीके से अपनी बीवी का कत्ल कर डाला और फिर उसे भट्टी में जला डाला. बॉलीवुड की क्राइम थ्रिलर मूवी दृश्यम देखकर उसने ये दिल दहलाने वाला गुनाह करने की साजिश रची, लेकिन उसकी ज्यादा होशियारी ही उस पर भारी पड़ी और आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा.
पुणे के शिवाने इलाके में रहने वाले समीर जाधव ने ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा किया हुआ है और उसकी अंजलि से 2017 में शादी हुई थी। अंजलि भी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। दोनों के दो बच्चे थे, जो तीसरी और पांचवीं में पढ़ते थे। समीर ने अपने बच्चों को दीवाली की छुट्टी में पैतृक गांव भेज दिया था। समीर ने एक गोदाम किराए पर लिया। इसके बाद अपनी पत्नी को गोदाम दिखाने के बहाने वहां ले गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। समीर ने पहले से ही वहां एक लोहे की भट्टी बना रखी थी। समीर ने अंजलि की लाश उसी भट्टी में जला दी और राख को पास की नदी में बहा दिया। हत्या के बाद असली खेल शुरू हुआ।
समीर ने अपनी पत्नी के चरित्र को खराब करने के लिए उसके फोन से अपने एक दोस्त को आई लव यू मैसेज भेजा और फिर खुद की उस मैसेज का जवाब भी टाइप किया। इस तरह उसने अपनी पत्नी के कथित अफेयर की कहानी गढ़ी। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन गया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।वह हर दिन पुलिस से पूछता कि उसकी गुमशुदा पत्नी मिली या नहीं और जांच कहां तक पहुंची। उसका यह ओवर-एक्टिंग जैसा व्यवहार पुलिस के शक की वजह बना।डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संबाजी कदम ने बताया कि CCTV फुटेज और तकनीकी जांच में समीर की कहानी मेल नहीं खा रही थी। सख्त पूछताछ में उसने सच कबूल कर लिया और बताया कि उसने यह योजना फिल्म ‘दृश्यम’ चार बार देखकर बनाई थी। समीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामला आगे की जांच के लिए राजगढ़ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed