अमेरिका में उड़ते ही क्रैश हुआ प्लेन और ज्वालामुखी सा जला डेढ़ लाख लीटर तेल,आसमान में धुएं का गुबार |

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि विमान के गिरते ही नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में तीन क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन अभी तक किसी की मौत या गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है.बताया जा रहा है कि यह विमान MD-11F मॉडल का था, जिसे मूल रूप से McDonnell Douglas कंपनी ने 1991 में बनाया था और बाद में इसका उत्पादन Boeing ने संभाला था. यह मॉडल मुख्यतः कार्गो ऑपरेशन के लिए उपयोग किया जाता है और इसे UPS, FedEx और Lufthansa Cargo जैसी कंपनियां नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं.पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर के दायरे में शेल्टर-इन-प्लेस का अलर्ट जारी किया है, यानी स्थानीय लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है. इसके अलावा फर्न वैली और ग्रेड लेन के बीच का रास्ता बंद कर दिया गया है ताकि राहत और जांच कार्य में बाधा न आए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ड्राइवर गंभीर—यात्री भी घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed