अजब प्रेम की गजब कहानी!समधी को समधन से हुआ प्यार,बेटा-बेटी की सगाई से पहले भागे दोनों

0
Advertisements
Advertisements

उज्जैन:कहते हैं न कि इश्क का जुनून सिर चढ़कर बोलता है. ये निगाहें भी अजीब हैं. कोई नहीं जानता कि ये न जाने कब, कहां और किस पर ठहर जाएं. प्यार में उम्र की कोई सुधबुध रहती ही कहां है. इश्क अगर एक बार आंखों से होकर दिल में उतर जाए तो फिर इसके आगे दुनिया का हर नशा बेकार लगने लगता है. ऐसा ही कुछ हुआ उज्जैन की एक अधेड़ महिला के साथ. महिला ने अपने बेटे की शादी चिकली के एक 50 साल के किसान की बेटी संग तय की थी. सगाई और शादी बच्चों की होनी थी, लेकिन समधी-समधन के बीच कुछ और ही पक रहा था. परिवार इस बात से पूरी तरह बेखबर था.मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस ने लापता महिला को खोजना शुरू किया. महिला अपने होने वाले समधी के साथ मिली. इतना ही नहीं पुलिस के सामने दोनों एक साथ रहने पर अड़ गए. ऊंटवासा की रहने वाली 45 साल की महिला 8 दिन पहले घर से लापता हो गई थी. बेटे ने मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. खोजबीन के दौरान गुरुवार को महिला ग्राम चिकली में मिली. थाने ले जाकर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चों की शादी की तैयारियों के बीच ही दूल्हे के पिता को दुल्हन की मां से इश्क हो गया. इसलिए बच्चों की सगाई की से पहले दोनों समधी-समधन घर से भाग गए.बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों से पहले ही दोनों ने एक साथ घर छोड़कर भागने का फैसला कर लिया. करीब आठ दिन बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और महिला को थाने लेकर आई. बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने अपने घर और परिवार के पास वापस जाने से साफ इंकार कर दिया. महिला ने पुलिस से साफ कहा कि वह अब अपने प्रेमी, यानी अपने होने वाले समधी (किसान) के साथ ही रहना चाहती है. पुलिस के अनुसार, महिला फिलहाल उसी किसान के गांव चिकली में उसके साथ रह रही है. चूंकि दोनों बड़े हैं और यह आपसी सहमति का मामला है, इसलिए पुलिस ने इसमें कोई अपराध नहीं माना है. यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि अधेड़ महिला अपने पति और तीन बच्चों के ग्राम ऊंटवासा में रहती थी. वहीं वहीं किसान पत्नी की मौत के बाद दो बच्चों के साथ ग्राम चिकली में रहता था. बच्चों की सगाई तय होने के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए. इसलिए महिला सगाई से 8 दिन पहले बच्चे केइलाज के बहाने बड़नगर आई और लापता हो गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

See also  आसमान में खूबसूरत खगोलीय नज़ारा: तीन ग्रह कुछ ही दिनों में साथ दिखेंगे

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed