रेलवे का बड़ा ऐलान, छठ के लिए रांची से बिहार और यूपी के लिए चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची:  रांची रेलमंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा छठ पूजा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रांची रेलमंडल की वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह ने गुरुवार को रांची स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें पटना, आरा और गोरखपुर सहित कई जिलों के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 500 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार दीवाली को लेकर प्रतिदिन 58 हजार यात्रियों ने रांची से प्रतिदिन सफर किया। उम्मीद है कि छठ पर यह संख्या प्रतिदिन 60 हजार हो जाएगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व विशेष ट्रेनों की समय-सारिणी और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्र से प्राप्त कर टिकट बुक करें। छठ पर्व के अवसर पर इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बगैर टिकट स्टेशन में प्रवेश पर रोक यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बगैर टिकट स्टेशन पर प्रवेश करने वालों पर नजर रखने को कहा गया है। समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसमें 100 यात्रियों के लिए सुविधाएं हैं। यात्रा के दौरान लोगों को समस्या न हो इसके लिए कैटरिंग कर्मचारियों को जरूरी उपकरण व संसाधन दिए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed