अपराध की योजना बनाते हुए दो हथियार के साथ पाँच अपराधकर्मी गिरफ़्तार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:-  आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण,अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं संपत्ति मूलक अपराधो की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान आदित्यपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि राममडैया बस्ती के पास दो युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन किया गया. गठित टीम द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर (1) करण कुमार सिंह एवं (2) टुनु लोहार को अवैध देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में उक्त के द्वारा गिरोह के अपने तीन अन्य सहयोगियों करण राय, 02. अंगद कुमार, 03. गोपाल दास उर्फ चौड़ा के पास एक और हथियार होने एवं सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बात बतायी. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तीन अन्य सहयोगियों करण राय, 02. अंगद कुमार, 03. गोपाल दास उर्फ चौड़ा को एक राइफल (0.315) एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ़्तार उपरोक्त अभियुक्तो को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, कुणाल षड़ंगी ने किया माल्यार्पण

Thanks for your Feedback!

You may have missed