क्रॉस लिमिटेड कंपनी के प्लांट 4 से पीतल के 300 बुश चोरी के आरोपी और उसके खरीदार को पुलिस ने भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- क्रॉस लिमिटेड कंपनी के गम्हरिया स्थित प्लांट 4 से 1 जुलाई को पीतल के 300 बुश की चोरी हुई थी. जिसके संबंध में आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आज इस चोरी का उद्भेदन करते हुए आदित्यपुर पुलिस ने चोरी के 2 आरोपी और उसके एक खरीदार को गिरफ्तार कर, चोरी गए सामान की बरामदगी करते हुए 3 आरोपियों को जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड सं०- 246|25, दिनांक 02.08.2025, धारा-303(2)/3(5) B.N.SI
दिनांक 01.07.2025 दर्ज किया गया था. जिसमें समय करीब 07.00 बजे संध्या में क्रॉस लिमिटेड (यूनिट-4), एम-2, फेज-4 कम्पनी गम्हरिया से 200 छोटे साइज का और 100 बड़़े साइज का पीतल बुश की चोरी (कुल अनुमानित मूल्य 59,000/रुपये) करने का आरोप था. इस कांड की गंभीरता को देखते हए कांड के अनुसंधान एवं त्वरित उद्धेदन हेतु पूुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आदित्यपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया था. टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1.निरंजन कुमार, 2.सुशील महतो उर्फ झंटु के साथ चोरी के माल के खरीदार सफीक पालोयान को गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के क्रम में तीनों ने बताये कि उक्त कम्पनी से पीतल का बुश की चोरी कर सफीक पालोयान को बेच दी थी. गिरपतार अभियुक्तो ने स्वीकारोक्ति बयान में चोरी करने एवं चोरी का सामान खरीदने का आरोप को स्वीकार किया. इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद भी किया गया है. सभी अभियुक्तों को आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed