तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, भाजपा नेता के बेटे की दर्दनाक मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। यह हादसा पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतक की पहचान भाजपा नेता ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश कुमार पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश अपनी बुलेट बाइक से पड़वा की ओर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आकाश की शादी पिछले साल ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed