तेज रफ्तार बस की जोरदार टक्कर, पिकअप वैन से भिड़ंत—बाल-बाल बचे लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा पटमदा थाना क्षेत्र के जलडहर के पास हुआ, जब जमशेदपुर की ओर आ रही बस ने आगे चल रही पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस निरसा से जमशेदपुर की ओर आ रही थी और पिकअप वैन उसके आगे चल रही थी। अचानक वैन चालक ने साइड लेकर वाहन रोक दिया, जिसके बाद बस चालक संतुलन खो बैठा और सीधे वैन से जा टकराया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद बस चालक और पिकअप वैन चालक के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई। शुरुआत में बस चालक ने वैन चालक को दोषी ठहराया, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद बस चालक यात्रियों को लेकर आगे जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed