एसबीयू में स्टेट एसएनएआई कॉन्फ्रेंस का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी, रांची के तत्वावधान में आज स्टेट एसएनएआई कॉन्फ्रेंस 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि के रूप में एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. दांडीन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी, उप प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता, स्टेट टीएनएआई प्रेसिडेंट श्रीमती वी. महालक्ष्मी, सेक्रेटरी श्रीमती सलीन सज जॉर्ज, ट्रेजरर श्रीमती थयमा पी. टी., एसएनएआई एडवाइजर श्रीमती सोनम सैमुअल और अन्य विशिष्ट जन भी शामिल हुए।

कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग के पेशे में नेतृत्व, सेवा और अनुसंधान की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही एसएनएआई के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जागरूक नागरिकता विकसित करने का सशक्त मंच बताया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की सफलता पर एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और इसे नर्सिंग शिक्षा में सकारात्मक पहल करार दिया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed