हाजीपुर में बड़ा हादसा टला, तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements

हाजीपुर (बिहार) :- राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना उस वक्त घटी जब वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे और रास्ते में हाजीपुर के पास कुछ देर के लिए रुके थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके काफिले में शामिल कई वाहनों को टक्कर मार दी। तेजस्वी यादव हादसे के महज कुछ फीट की दूरी पर मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हादसे में शामिल कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजस्वी यादव ने देर रात अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हालचाल लिया और स्थिति का जायजा लिया।

इस घटना के बाद तेजस्वी यादव की बहन और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इतनी गंभीर सुरक्षा व्यवस्था में एक भारी वाहन तेजस्वी के इतने करीब कैसे पहुंच गया? उन्होंने इस हादसे को केवल दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे साजिश की आशंका के रूप में देखा है और जांच की मांग की है।

रोहिणी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब तेजस्वी यादव के काफिले के साथ इस तरह की घटना घटी हो। पहले भी कई बार उनकी सुरक्षा व्यवस्था में खामियां सामने आ चुकी हैं।

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने इसे एक सामान्य दुर्घटना करार देते हुए कहा, “ऐसी घटनाएं हो जाया करती हैं, घबराने की जरूरत नहीं है।”

फिलहाल ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटना ने प्रशासनिक सतर्कता और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed