जमशेदपुर के मिर्जाडीह स्थित अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग, टंकी से जहरीली गैस का रिसाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जिले के डिमना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव स्थित एसटीपी लि. अलकतरा फैक्ट्री में बीती रात एक टंकी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि उसके बाद टंकी से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया और फैक्ट्री से उठा काला धुआं करीब एक किलोमीटर तक फैल गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पर्यावरणीय खतरे और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा आग के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

See also  दो डॉक्टरों की मौत पर नया मोड़, दूसरे पिता ने भी हत्या का लगाया आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed