नौकरी का झांसा देकर ले जाए जा रहे 9 नाबालिग रेस्क्यू, मानव तस्करी गिरोह का बड़ा खुलासा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 9 नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। बरामद बच्चों में चार लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को नौकरी का झांसा देकर गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भेजने की तैयारी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार तस्कर बच्चों और उनके परिजनों को कंपनियों में अच्छे काम और अधिक कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे थे। पुलिस को लंबे समय से इस नेटवर्क की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई थी। सघन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने बच्चों को बरामद किया और कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

इस कार्रवाई में पुलिस के अलावा कर्रा सोसायटी फॉर रूरल एक्शन रांची, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, महिला थाना और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें फिलहाल बाल कुंज और छाया बालिका गृह भेजा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले 30 दिनों में इस क्षेत्र से 26 से अधिक नाबालिगों को तस्करी से बचाया जा चुका है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक महीने में यह तीसरा बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि तस्कर अब ग्रामीण परिवारों को बड़े शहरों में नौकरी दिलाने के नाम पर निशाना बना रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

See also  नौकरी घोटाले में शिक्षक का नाम, छुट्टी पर जाने से बढ़ी हलचल

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed