टेल्को में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, जमीन विवाद में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा बागान इलाके में शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक पर सवार होकर आए बेखौफ अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। बदमाशों ने मिश्रा बागान में निर्माणाधीन एक घर के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है, उस पर दूसरे पक्ष की ओर से दावा किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद को लेकर घर निर्माण करा रहे व्यक्ति को डराने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन से अधिक खोखा बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिस स्थान पर फायरिंग हुई, उसके पास एक क्षेत्रीय पार्टी का कार्यालय भी मौजूद है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे विवाद की जांच की जा रही है।

See also  वेतन बकाया पर भड़के 140 गार्ड, SBI ATM सुरक्षा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed