मस्जिद की छत पर ले जाकर 8 साल के बच्चे संग कुकर्म

0
Advertisements
Advertisements

गुजरात: गुजरात के अहमदाबाद में 8 साल के एक बच्चे संग धार्मिक परिसर में दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दानिलिम्दा इलाके में 8 साल के बच्चे को धोखे से मस्जिद की छत पर ले जाया गया और वहां 23 साल के एक आरोपी ने उसके संग कुकर्म किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना शुक्रवार दोपहर की है। बच्चा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गया था। गायकवाड़ हवेली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी नोमान शेख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्चे की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने कहा, ‘जब बच्चे ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो वे मस्जिद गए और सीसीटीवी फुटेज जांच करने के बाद पुलिस को सूचना दी। शेख को तलाशकर पकड़ा गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।’आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर चिराग गोसाईं के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज मामले का अहम सबूत हैं। बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है और एक लोकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed