6 साल की बच्ची ने दिखाई दरियादिली, गुल्लक दान करते ही लोगों ने जुटाए लाखों

0
Advertisements

रुड़की : ईरान-इजराइल युद्ध के बीच तबाही के हालात को देखकर पिरान कलियर की छह साल की बच्ची निदा ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उसने अपनी गुल्लक, जिसमें वह लंबे समय से पैसे जमा कर रही थी, ईरान की मदद के लिए दान कर दी। इस छोटी सी पहल ने पूरे इलाके के लोगों को भावुक कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

निदा के इस कदम की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची, उन्होंने भी आगे आकर सहयोग किया और कुछ ही समय में करीब 1 लाख 72 हजार रुपये की राशि एकत्र हो गई। यह रकम दिल्ली में ईरान के प्रतिनिधि को सौंप दी गई।

स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों ने बच्ची की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसी सोच बेहद प्रेरणादायक है। निदा की इस दरियादिली ने समाज में मानवता का मजबूत संदेश दिया है।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकटों की बिक्री सोमवार से, 1,600 से 18,000 रुपये तक कीमत

Thanks for your Feedback!

You may have missed