महिला के गर्भाशय का ऑपरेशन कर निकला 5.5 किलो का फाइब्रॉयड

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  एनएच-33 स्थित उमा अस्पताल में भर्ती मानगो निवासी एक महिला के गर्भाशय का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 5.5 किलो का फ्राइबॉयड निकाला है। मेडिकल भाषा में इसे यूटेराइन फाइब्रॉयड कहा जाता है। उमा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सबा गफ्फारी, डॉ. एके सिंह और डॉ. रहमान ने महिला के गर्भाशय का सफल ऑपरेशन कर फाइब्रॉयड को निकाला। फिलहाल महिला स्वस्थ है और टांका कटने के बाद जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। महिला का नाम संगीता देवी (32) है, जो मानगो की रहने वाली है। उमा अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि पेट दर्द के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में 5.5 किलो के यूटेरियन फाइब्रॉयड का पता चला। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे की सर्जरी के बाद उक्त फ्राइबॉयड निकाला। डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि यूट्रस के अंदर बनने वाली मांसपेशियों के ट्यूमर को ही यूटेराइन फाइब्रॉयड कहते हैं। सामान्य तौर पर हर महिला के गर्भाशय में कुछ ऐसी गांठें मौजूद हो सकती हैं पर इससे उन्हें कोई तकलीफ नहीं होती और इसके कोई लक्षण भी नजर नहीं आते, जिसके आधार पर इसकी जांच कराई जा सके। ज्यादातर फाइब्रॉयड की समस्या डिलीवरी के समय देखने को मिलती है। हालांकि इस समस्या को भूलकर भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर इसका सही समय इलाज नहीं होगा तो यह घातक बीमारी को जन्म दे सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!