बारामूला के जनबाजपोरा इलाके में 46 राष्ट्रीय राइफल्स ने IED का पता लगाकर बड़ी कामयाबी हासिल की

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाकर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इसी रास्ते से सेना का एक काफिला गुजरने वाला था.नियमित गश्त और खुफिया इनपुट के आधार पर 46 राष्ट्रीय राइफल्स ने जनबाजपोरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि को चिन्हित किया. तलाशी अभियान के दौरान सड़क किनारे एक IED बरामद हुआ. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ता Bomb Disposal Squad (BDS) को मौके पर बुलाया गया. विशेषज्ञ टीम ने इलाके को घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित तरीके से डिएक्टिवेट कर दिया.घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि IED किसने और किस उद्देश्य से लगाया था. संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए जांच जारी है. बारामूला और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झाड़ू-पोछा से मंत्री पद तक का सफर, कलिता माझी ने रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed