45 दिवसीय जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग पूरी, 12वीं पास युवाओं को मिले प्रमाण पत्र

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित प्रोजेक्ट सेंटर में 45 दिवसीय जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का समापन हुआ। हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन की ओर से चलाए गए MIC जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद युवाओं के लिए ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। समारोह में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और वार्ड सदस्य उमेश पांडे शामिल हुए। संस्था की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस 45 दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र के 12वीं पास युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जीवन कौशल, बातचीत करने की कला, कंप्यूटर और वित्तीय जानकारी से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करना और उनमें आत्मनिर्भरता बढ़ाना था। अतिथियों ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं और युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनर कम लीड हेड निर्मल कुमार सिंह और सेंटर कोऑर्डिनेटर राममनोज झा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

About The Author

You may have missed