लॉज में बैठकर साइबर ठगी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल और ATM कार्ड जब्त

Advertisements

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम बर्धमान जिले के कोकओवन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गापुर स्टेशन से सटे साधु डांगा स्थित एक लॉज में छापेमारी की गई, जहां से गणेश सरदार, सचिन दास, जितेंद्र कुमार दास और सुरेंद्र दास को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में इन आरोपियों के तार कथित तौर पर जामताड़ा गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, ATM कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी लॉज में बैठकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से फोन और अन्य डिजिटल माध्यमों से संपर्क करते थे तथा अलग-अलग तरीकों से उन्हें भ्रमित कर पैसे ऐंठते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिस से बचने के लिए ये लोग लंबे समय तक एक ही होटल या लॉज में नहीं रुकते थे और कुछ समय के अंतराल पर अपना ठिकाना बदल लेते थे। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से उनकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो रहा था।

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) रासप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी देवघर के रहने वाले हैं और इसी लॉज से कथित तौर पर ठगी की गतिविधियां चला रहे थे। पुलिस ने बरामद लैपटॉप, मोबाइल फोन, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है, ताकि गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्गापुर के विभिन्न होटल और लॉज में साइबर अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

See also  10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का दावा, CJP नेताओं की गिरफ्तारी की बन रही योजना

 

About The Author

You may have missed