संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के समीप हाटचाली में मंगलवार की अहले सुबह लखींद्र बेहरा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों के अनुसार, लखींद्र बेहरा दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और उसे नशे की आदत थी। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में खाना खाया था और इसके बाद सभी सोने चले गये। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस इस बिंदु के साथ अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डॉ रामचंद्र सोरेन ने शव का पोस्टमार्टम किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, लखींद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author