PMJAY पैनल से 300 कैंसर विशेषज्ञों का बहिष्कार, कमजोर मरीजों को बड़ा झटका

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के पैनल से लगभग 300 कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टरों को बाहर कर दिया गया है, जिससे देश भर के गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को इलाज में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन चिकित्सकों को अब PMJAY के तहत मरीजों का इलाज करने की अनुमति नहीं मिली है, क्योंकि उनके पास नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त सुपर स्पेशलिटी डिग्री नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कैंसर विशेषज्ञों के मुताबिक कई सालों से फेलोशिप प्रशिक्षण के जरिए शिक्षा लेने वाले और अनुभवी डॉक्टरों को पैनल से हटाना सही नहीं है। इन डॉक्टरों में विभागाध्यक्ष, सीनियर सर्जन और शिक्षण में शामिल चिकित्सक भी हैं। भारत में कैंसर इलाज के क्षेत्र में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है और अब विशेषज्ञों को हटाए जाने से छोटे शहरों और गरीब मरीजों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ सकता है.

About The Author

See also  हावड़ा स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म तैयार, 26 कोच वाली ट्रेन के परिचालन से बढ़ेगी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed