सरकारी ठेकों में गड़बड़ी का सनसनीखेज खुलासा, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश में सरकारी ठेकों को लेकर बड़ी जांच का रास्ता साफ कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़े कथित ठेकों की जांच करे और प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करे। कोर्ट ने बोर्ड को कहा कि वह 16 हफ्तों के भीतर अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आदेश के मुताबिक सीबीआई को 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 तक चले सार्वजनिक कार्यों, ठेकों और कार्य आदेशों के आवंटन तथा निष्पादन की जांच करनी है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि करीब ₹1,270 करोड़ के सरकारी ठेके खांडू के परिवार से जुड़े चार कंपनियों को दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यह जांच केवल तथ्य तलाशने के लिए है और ज़रूरत पड़े तो विस्तृत जांच भी की जा सकती है.

See also  अभिषेक बनर्जी के घर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

Thanks for your Feedback!

You may have missed