ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

Advertisements

जमशेदपुर : सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 5 और 6 सितंबर को किया जाएगा। जमशेदपुर से जाने वाले दल में 12 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के गणेश सिंह, अमित सोनकर और महिला प्रशिक्षक लीना सिंह ने बताया कि सभी बच्चे प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दल का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक पदक जीतकर जमशेदपुर लौटे। प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले गुरुवार को दल के सदस्यों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सरयू राय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद दिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

About The Author

See also  सैकड़ों करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर ED की कार्रवाई, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी

You may have missed