सांसद सुनील महतो के मौत पर उनकी छाती पर नृत्य करने वाली खूंखार महिला नक्सली ने कोलकाता में किया सरेंडर



सरायकेला : जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की नृशंस हत्या कर उनके शव की छाती पर चढ़कर ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाने वाली खूंखार माओवादी शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने आखिरकार घुटने टेक दिए हैं.
करीब 25 वर्षों तक पुलिस के लिए सिरदर्द बनी और 10 लाख रुपये की इनामी इस महिला कमांडर ने कल कोलकाता के लालबाजार पुलिस मुख्यालय में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है.


छाती पर खड़े होकर अपनी जीत का खौफनाक जश्न मनाया – 4 मार्च 2007 का दिन घाटशिला के लिए बेहद खौफनाक था. बाघुड़िया फुटबॉल मैदान में नक्सलियों ने सांसद सुनील महतो समेत चार लोगों को गोलियों से भून डाला था. इस हमले में शकुंतला ने न केवल अंधाधुंध गोलियां बरसाई, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए खून से लथपथ मृत सांसद की छाती पर खड़े होकर अपनी जीत का खौफनाक जश्न मनाया था.


