पीएलएफआई का एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम समेत 2 गिरफ्तार

0
Advertisements

चाईबासा : चाईबासा पुलिस बल की ओर से शुक्रवार को गोईलकेरा चिटिर पहाड़ी ईलाके में छापेमारी कर पीएलएफआई का एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम उर्फ नोजोम और बिरसा खंडाईत को गिरफ्तार किया गया है. सोमा चाईबासा के बंदगाव मतलोयोंग का रहने वाला है जबकि बिरसा गोईलकेरा के डिंडापाई गांव का है. यह जानकारी पश्चिम सिंहभूम के एसपी की ओर से पत्रकार वार्ता में दी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ये हुआ बरामद

एके 47 की 2 राइफल, एके 47 की 3 मैंगजीन, एके 47 की 88 गोलियां, नकद 50 हजार रुपये, लेवी का रसीद, .315 बोर का 30 गोली, एक बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

एरिया कमांडर के भ्रमणशील होने की मिली थी सूचना
एसएसपी को पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोमा के अपने साथियों के साथ भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. इसे बाद ही एक टीम बनाई गई थी. सूचना मिली थी कि विकास कार्यों में लेवी मांगने का काम किया जा रहा है और लेवी नहीं देने पर काम को भी बंद करवाया जा रहा है. इसके बाद ही इस तरह की कार्रवाई की गई.

About The Author

See also  गैस लीकेज से बंद घर में भीषण आग, गरीब परिवार की जमा पूंजी जलकर राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed