मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 163 लोगों की जांच, मरीजों को बांटी गईं दवाइयां
Advertisements

जमशेदपुर : जादूगोड़ा स्थित उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और यूसीआईएल के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं औषधि वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 163 मरीजों और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद सभी को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।डॉ. जया मोईत्रा ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना कुमारी भी मौजूद रहीं।
Advertisements



