टैगोर के 85वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि, पौधारोपण से याद किए गए कविगुरु
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : महाकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के 85वें महाप्रयाण दिवस पर टैगोर सोसाइटी के बैनर तले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत रवीन्द्र भवन परिसर में पौधारोपण से हुई। इसके बाद टैगोर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। टैगोर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एच. एस. पॉल ने स्वागत भाषण में कविगुरु की रचनाओं में प्रकृति के सुंदर चित्रण और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के माध्यम से शहर में कला और संस्कृति को टैगोर की विरासत से जोड़कर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। 85वें महाप्रयाण दिवस पर आयोजित आयोजन में कविगुरु के साहित्य और प्रकृति के प्रति उनके दृष्टिकोण को याद किया गया।
Advertisements

Advertisements



