11 दिन में 1603 मलेरिया मरीज मिले, बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 11 दिनों में 1,603 मरीजों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें पीएफ (प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम) मलेरिया के सबसे अधिक 1,268 मामले सामने आए हैं। जिले के पोटका और पटमदा प्रखंड सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बनकर उभरे हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों में लगातार जांच अभियान चला रहा है। लोगों की स्क्रीनिंग, दवा वितरण और जागरूकता अभियान के साथ मच्छरों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने और इलाज कराने की अपील की है।

About The Author

See also  पुलिस पर फायरिंग मामले में PLFI सुप्रीमो मेचो को 3 साल की सजा

You may have missed