रक्तदान में प्रवीण कुमार का बड़ा कीर्तिमान, 100वीं बार किया रक्तदान
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना 100वां रक्तदान किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रक्तदान का शतक पूरा किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
Advertisements

Advertisements

प्रवीण कुमार लंबे समय से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करते आ रहे हैं और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं। उनके 100वीं बार रक्तदान करने पर यूनियन पदाधिकारियों, सहयोगियों और रक्तदान से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।


