JCAPCPL के 144 कर्मचारियों को 20% बोनस, 17 सितंबर से पहले खाते में आएगी राशि

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापानी स्टील कंपनी निप्पन के संयुक्त उपक्रम JCAPCPL के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बेसिक और डीए का 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। प्रबंधन और JCAPCPL वर्कर्स यूनियन के बीच बुधवार को हुए समझौते के तहत कंपनी के 144 कर्मचारियों के बीच कुल 1,00,40,473 रुपये बांटे जाएंगे। कर्मचारियों को औसतन 69,726 रुपये बोनस मिलेगा, जबकि अधिकतम राशि 74,859 रुपये होगी। बोनस 17 सितंबर से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बोनस तय करने के दौरान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के साथ सुरक्षा, उत्पादकता, ग्राहक संतुष्टि और कन्वर्जन कॉस्ट जैसे मानकों पर चर्चा हुई। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों के बीच 88 लाख रुपये बोनस बांटा गया था। उस समय अधिकतम बोनस 60,690 रुपये और न्यूनतम 51,360 रुपये था। इस वर्ष कंपनी ने जीरो एलटीआइ यानी लॉस टाइम इंजरी भी हासिल की। यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने इसे कर्मचारियों के अनुशासन, समर्पण और सतर्कता का परिणाम बताया।

समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी कपिल मोदी, कार्यकारी निदेशक अकीहिको तनिगुची, सीएफओ प्रवीण एस. हेगड़े, सीएचआरओ विकास कुमार, जीएम सिद्धार्थ मिश्रा, जीएम किरीट बी दक्सिनी, डिवीजनल मैनेजर गौतम मुखर्जी और एडीएम तौसीफ इकबाल ने हस्ताक्षर किए। यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, महासचिव रवि कुमार, सहायक महासचिव संजीव कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मंडापति चिरंजीवी, सलाहकार मदन लाल परदेशी निषाद तथा कमेटी मेंबर प्रद्युम्न कुमार, जी भोला नाथ और मनीष गुप्ता ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

About The Author

You may have missed