लंबे अंतराल के बाद कीनन में लौटेगा रणजी का रोमांच, झारखंड खेलेगा तीन मुकाबले

Advertisements

जमशेदपुर : लंबे अंतराल के बाद ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले फिर खेले जाएंगे। आगामी घरेलू सत्र में यहां रणजी ट्रॉफी के साथ कूच बिहार और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच भी होंगे। रणजी ट्रॉफी में पहला मुकाबला झारखंड और केरल के बीच 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा। इसके बाद अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में झारखंड और मणिपुर की टीमें 26 से 29 नवंबर तक आमने-सामने होंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नए साल में कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के दो और मुकाबले होंगे। झारखंड और सर्विसेज के बीच मैच 17 से 20 जनवरी 2027 तक खेला जाएगा। इसके बाद 24 से 27 जनवरी तक झारखंड और बंगाल के बीच मुकाबला होगा।

फरवरी में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तहत झारखंड और महाराष्ट्र की अंडर-23 टीमें कीनन स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मुकाबला 2 से 5 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इस तरह अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी समेत अलग-अलग घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं के मुकाबले आयोजित होंगे।

About The Author

See also  दो बड़े अस्पतालों में प्रदूषण नियमों की अनदेखी, जांच में सामने आईं कई गंभीर खामियां

You may have missed