मतदाता सूची में मिले तीन अफगानी नागरिकों के नाम, जांच के आदेश

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में करीब 26 साल से किराये पर रह रहे तीन अफगानी नागरिकों के नाम भारतीय मतदाता सूची में मिलने का मामला सामने आया है। इनकी पहचान आसिफ खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है। तीनों के नाम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के हिंदुस्तानी संघ स्थित बूथ संख्या 286 की मतदाता सूची में दर्ज थे। एसआइआर के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग ने तीनों के नाम मतदाता सूची से हटा दिये। उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एसआइआर में तीनों ने आधार कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई दस्तावेज पेश किये थे। पासपोर्ट सत्यापन में एक व्यक्ति का पासपोर्ट अफगानी नागरिक होने के आधार पर पहले ही रिजेक्ट होने की जानकारी मिली, जबकि दो अन्य के पासपोर्ट रिजेक्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। मकान मालिक और पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री वसीम खान के अनुसार, तीनों करीब 26 साल से उनके यहां किराये पर रह रहे हैं और इससे पहले साकची के आमबगान इलाके में रहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों के नाम मतदाता सूची में थे और उन्होंने मतदान किया था। तीनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।

जांच कमेटी में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, रवि ठाकुर और जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक भी शामिल हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में कैसे दर्ज हुए, शुरुआती सत्यापन में मामला क्यों नहीं पकड़ा गया और आधार कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज जिले में कैसे बने तथा इसमें किन लोगों ने मदद की। फिलहाल किसी व्यक्ति की भूमिका प्रमाणित नहीं हुई है। उपायुक्त राजीव रंजन के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने बताया है कि उनके पिता अफगानी और माता भारतीय थे। उनके पासपोर्ट किस आधार पर रिजेक्ट किये गये, इसकी भी जांच की जा रही है।

About The Author

You may have missed