NH-18 पर बड़ा खतरा, अचानक 2 फीट धंसी सड़क, ट्रैफिक ठप, लोगों में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : जिले के व्यस्त धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पास NH-18 की सड़क अचानक करीब 2 फीट धंस गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद इस अहम मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर कई जगह लंबी दरारें भी दिखाई दीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह सड़क धनबाद को बोकारो और रांची से जोड़ने वाली प्रमुख कड़ी है, जहां रोजाना हजारों वाहन चलते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई। साथ ही बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। प्रशासन और बीसीसीएल की टीम हालात पर नजर रखे हुए है और सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाके में पहले भी गैस रिसाव और जमीन धंसने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पुरानी कोयला खदानों के कारण संवेदनशील है, जहां 1945 से 1992 तक खनन कार्य हुआ था। फिलहाल एहतियात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया है और किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed