Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):-दावथ थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के कवई गांव से 10 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कवई गांव में मैंने पुलिस बल के जवानों के साथ मिश्रीलाल साव के घर छापेमारी किया। जहां छुपा कर रखे हुए 10 कार्टून में 08 पीएम अंग्रेजी शराब लगभग 82 लीटर के साथ धंधेबाज संजय शाह को गिरफ्तार कर थाने लाया गया ।जिसके विरुद्ध मद्द निषेध अधिनियम के धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को सासाराम न्यायालय भेज दिया गया है।साथ ही मलियाबाग चौक पर नशे में धूत हो हंगामा कर रहे थाना क्षेत्र के बतसा निवासी बृजकिशोर शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिसके जांच में शराब पीने की पुष्टि पाई गई है,उसे भी शुक्रवार की दोपहर सासाराम न्यायालय भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed