भाजयुमो महानगर के नमो क्विज में युवाओं का दिखा उत्साह। शुभमय पात्रा, राहुल राय एवं समीर कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर जमाया कब्जा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘सेवा एवं समर्पण अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से मंगलवार को ‘नमो क्विज’ का आयोजन किया गया। सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में सत्रह से पैंतीस वर्ष के आयु वाले सौ से अधिक छात्रों और युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में पहला स्थान शुभमय पात्रा, राहुल कुमार राय ने दूसरा एवं समीर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए एवं विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लिए अन्य युवाओं को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं व्यक्त की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्र-छात्राओं को देश में चल रहे सामाजिक परिवर्तनों से भी रूबरू रहना चाहिए। युवा ही देश का भविष्य तय करते हैं। बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना रूके व बिना थके राष्ट्र की सेवा में जुटे हैं। ऐसे महापुरुष के जीवन के बारे में हम सभी को जानने की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत ‘नमो क्विज’ का आयोजन किया गया जहां प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राजनीतिक गतिविधियों के अतिरिक्त युवाओं के बीच में रचनात्मक अभियानों को लेकर निरंतर आता रहा है, जिससे छात्र- छात्राओं का समग्र विकास हो और देश व समाज निर्माण में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके। बताया कि क्विज़ में स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावे शहर के युवाओं ने भाजयुमो द्वारा जारी नंबरों पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन कराया था। अमित अग्रवाल ने युवाओं को शुभकामनाएं व्यक्त कर उनके उज्ज्वल की कामना की।

क्विज प्रतियोगिता में रानी पांडेय, राज शेखर नायर एवं विकास सिंह ने जज की भूमिका निभाई।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी उमेश पांडेय, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, गणेश सरदार, अजीत कुमार, राज मिश्रा, प्रकाश दुबे, अमित सिंह, सुमित अग्रवाल, अभिषेक डे, शशांक शेखर, सुशील शर्मा, नीरज राष्ट्रवादी, नवजोत सिंह सोहल, राहुल कुमार, राहुल तिवारी, कंचन दत्ता, इंदरजीत सिंह, द्विपल विश्वास, विकास शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

You may have missed