गोलगप्पा खाते वक्त युवक पर पत्थर से हमला, सिर फूटा, चापड़ लेकर पहुंचे थे हमलावर

Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित जेपी स्कूल के पास शुक्रवार को आपसी विवाद में बालीगुमा निवासी अमन सिंह पर कुछ युवकों ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के दौरान आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अमन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अमन सिंह के अनुसार, वह दोस्तों के साथ गोलगप्पा खा रहा था, तभी रोहन अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पत्थर से हमला कर दिया। अमन ने यह भी बताया कि आरोपियों के पास चापड़ भी था। हालांकि इस मामले में उसने थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है और अब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

About The Author

See also  रेल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया

You may have missed