रंगदारी नहीं देने पर सब्जी विक्रेता पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, आरोपियों की तलाश तेज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट एबीएम कॉलेज के पास शनिवार शाम करीब छह बजे एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने स्थानीय सब्जी विक्रेता मथुरा पोद्दार पर गोली चला दी। हमले में मथुरा पोद्दार बाल-बाल बच गए और गोली उन्हें नहीं लगी। भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक युवक स्कूटी से उसकी दुकान पर पहुंचा और मोबाइल पर बात कराने के बहाने फोन दिया। दूसरी ओर से करण सिंह ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर मथुरा पोद्दार व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को करण सिंह दो बार दुकान पहुंचा। पहली बार उसने छोटे भाई को धमकाया और शाम करीब छह बजे साथी गंधे के साथ लौटकर मथुरा पोद्दार से रुपये मांगे। इनकार करने पर उस पर एक राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने करण सिंह और उसके साथी गंधे की पहचान कर ली है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed