12 महीने का अनुबंध टूटा, 18 पीजी टॉपर छात्राओं को हटाने पर हंगामा, वीसी से लगाई गुहार

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 12 महीने के अनुबंध पर नियुक्त 18 पूर्व पीजी टॉपर छात्राओं को अवधि पूरी होने से पहले ही सेवा से हटाए जाने का मामला सामने आया है। प्रभावित छात्राओं ने शनिवार को कुलपति को पत्र सौंपकर न्याय की मांग की। छात्राओं ने इस कार्रवाई को मनमाना, अनुचित और बिना उचित कारण के लिया गया फैसला बताया।विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार छात्राओं की नियुक्ति विभिन्न विभागों में टीचिंग असिस्टेंट के पद पर 15,000 रुपये प्रति माह के समेकित मानदेय पर 12 महीने के निश्चित अनुबंध के लिए की गई थी। छात्राओं का आरोप है कि 15 जुलाई को प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. सलोनी कुजूर के हस्ताक्षर से जारी आदेश के जरिए उन्हें बिना नोटिस और पक्ष रखने का मौका दिए अचानक हटा दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रभावित छात्राओं में बांग्ला विभाग की प्रतिमा गोराई, अर्थशास्त्र की श्रद्धा सिन्हा, अंग्रेजी की साइमा परवीन, भूगोल की निधि कुमारी सहित हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र और वाणिज्य समेत 18 विभागों की पीजी टॉपर शामिल हैं। छात्राओं ने कुलपति से निष्कासन आदेश पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की है।

About The Author

See also  छात्रों को नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

You may have missed