कैश लेकर लौट रहे एक्सरे तकनीशियन पर हमला, 2.55 लाख की लूट से मचा हड़कंप
Advertisements

चनपटिया : पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक एक्सरे तकनीशियन को निशाना बनाकर 2.55 लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब तकनीशियन नकदी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी और रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
Advertisements

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.


