26 साल बाद मिली मजदूरों की बकाया राशि, अब घर खाली कराने का संकट

जमशेदपुर : इनकैब इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों को 26 साल लंबे इंतजार के बाद उनकी बकाया राशि मिलने का रास्ता साफ हुआ है, लेकिन अब उनके सामने आवास खाली करने की चुनौती खड़ी हो गई है। कंपनी बंद होने के बाद लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे मजदूरों को भुगतान मिलने से राहत मिली, वहीं घर खाली कराने की स्थिति ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों तक कंपनी बंद रहने के कारण उनके परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब कंपनी के समाधान और नए प्रबंधन से उम्मीदें जगी हैं, लेकिन आवास से जुड़े मुद्दे को लेकर वे चिंतित हैं। मजदूरों का कहना है कि वर्षों से रह रहे घरों को खाली कराने से पहले उनके हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।



