डॉक्टरों की लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई कर्मियों पर कार्रवाई

Advertisements

जमशेदपुर : डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। सिविल सर्जन के निर्देश पर चार टीमों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग की जांच में 25 से अधिक कर्मियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद कुछ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है, जबकि मामले की रिपोर्ट एमडी को भेजी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

See also  बाबूडीह में युवक पर मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप

You may have missed