फुटबॉल मैच के बाद भिड़ंत, मारपीट में 4 लोग घायल, इलाके में तनाव
Advertisements

जमशेदपुर : मुखी बस्ती में फुटबॉल मैच के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
Advertisements

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।


