एनआईटी जमशेदपुर में महिला दिवस समारोह, महिलाओं के योगदान का हुआ सम्मान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्थान की महिला संकाय सदस्यों, छात्राओं और कर्मचारी महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, साथ ही कई अन्य अतिथियों ने भी हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई महिला संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। अतिथियों ने समान अवसर और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

See also  लापता युवक मिला पानी टंकी की छत पर, घंटों की तलाश के बाद खुला चौंकाने वाला सच

Thanks for your Feedback!

You may have missed