सर्पदंश से महिला गंभीर,परिजनों ने कराया झाडफूँक,गंभीर

0
Advertisements

मनोहरपुर।आनन्दपुर के रोबकेरा- बेड़ाकसाई निवासी 33 वर्षीय गुरुवारी गोप सर्प दंश से गंभीर रूप से बीमार हो गई। घटना शनिवार की सुबह 3 बजे की है। परिजनों ने बताया की वो घर में जमीन में सोइ थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे ईलाज कराने के बजाये झाडफूँक कराने लगे। वहीं घटना के 5 घंटे बाद भी जब महिला के हालत में सुधार नहीं आया तो उसे ईलाज के.लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां महिला का प्रथमिक उपचार क़र बेहतर ईलाज के लिए रेफर क़र दिया गया है। महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बाल दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, भगत हाउस ने हासिल किया पहला स्थान

Thanks for your Feedback!